Mithun Kumar II लोजपा(रामविलास) प्रत्याशी, 158- नाथनगर विधानसभा

मिथुन कुमार यादव   

मिथुन कुमार यादव ने राजनीति को सिर्फ़ करियर नहीं बल्कि सेवा का माध्यम माना है। जिला परिषद् भागलपुर के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले में विकासात्मक पहल को आगे बढ़ाया है। इसी के साथ, नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए द्वारा समर्थित प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वे चाहते हैं कि हर नागरिक को समान अवसर मिले, और उनका मानना है कि स्थानीय विकास, शिक्षा और रोजगार के माध्यम से ही हमारी राजनीति सफल होगी।
Mithun Yadav

एनडीए समर्थित लोजपा(रामविलास) के अभियान

नाथनगर को एक ऐसे विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना जहाँ हर नागरिक को सम्मान, अवसर और सुविधाएँ समान रूप से मिलें।

  • युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा और रोज़गार के अवसर बढ़ाना।

  • महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु योजनाओं को ज़मीन पर उतारना।

  • किसानों के लिए नई तकनीक और सुविधाओं को उपलब्ध कराना।

  • सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुँचाना।

  • भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना।

जमीन से जुड़े वे लोग जिनका वर्तमान और भविष्य बिहार की    बदहाली और खुशहाली से जुड़ा है- जिनको मुद्दों की समझ है, जो लोग अपने स्तर पर यहां की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयासरत हैं और इन सबसे बढ़कर जिनके अंदर बिहार को बदलने का जज्बा है।
बिहार के समग्र विकास का एकमात्र रास्ता सुराज है, ऐसा सुराज जो किसी व्यक्ति या दल का न होकर, जनता का हो। समाज के समग्र विकास के लिए ऐसी ही सोच महात्मा गांधी भी रखते थे। गांधी के इसी विचार से प्रेरित होकर जन सुराज की परिकल्पना की गई है। जन सुराज की इस परिकल्पना में सभी वर्गों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का ध्यान रखा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा की वह जनता के मानदंडों पर खरा उतरे। यह नीति-निर्धारण और उसके क्रियान्वयन में समाज के अंतिम व्यक्ति की न सिर्फ चिंता करेगा बल्कि उन्हें इसमें भागीदार भी बनाएगा।
लोकतंत्र में राजनीतिक दल या मंच समाज की बेहतरी के लिए लोगों के सामूहिक प्रयास करने का जरिया होते हैं। इसी दिशा में जन सुराज एक ऐसे राजनीतिक मंच की परिकल्पना है, जो लोगों को उनकी क्षमता के अनुसार बिहार को विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का अवसर प्रदान करे और इससे जुड़ने वाले लोग ही यह निर्णय करें कि एक नया राजनीतिक दल बनाया जाए या नहीं। अगर बनाया जाए तो उसका नाम क्या हो, उसका संविधान क्या हो, उस दल की प्राथमिकताएं क्या हों और किस व्यक्ति को कौन सी जिम्मेदारी मिले? सभी विषयों पर निर्णय का अधिकार किसी एक व्यक्ति या परिवार का न होकर, सभी लोगों का हो।

हमारा विज़न

नाथनगर विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल क्षेत्र बनाने का — जहाँ शिक्षा की सुविधा हो, हेल्थ-केयर बेहतर हो, और युवाओं को रोजगार मिले।

Reach Us

हमारी बात – जनता से सीधा संवाद